सोमवार को करना चाहिए इन चीजों का दान, भोलेनाथ देते हैं मनचाहा वरदान



सोमवार के दिन को शिव जी का दिन कहा जाता है और इस दिन शिव पूजा करने से कई काम बन जाते हैं और हर मनोकामना की पूर्ति होती है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि हिंदू (Hindu) धर्म (Religion) में किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति की मदद को अत्यंत ही पुण्यदायी माना गया है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि दान (Daan) करने से न सिर्फ दूसरे व्यक्ति को मदद पहुंचती है, बल्कि ऐसा करने पर आपकी कुंडली (Horoscope) में स्थित ग्रह विशेष से जुड़े कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोमवार को दिए जाने वाले दान से जुड़े जरूरी नियम और उपाय।

सोमवार के दान का नियम- सोमवार के दिन आपको अपनी कुंडली से जुड़े चंद्र दोष को दूर करने और उसकी शुभता को पाने के लिए चावल, चीनी, दूध, चांदी, मोती, मिश्री, सफेद कपड़े आदि का दान करना चाहिए। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि सोमवार के दिन इन सभी चीजों या फिर इनमें से किसी भी एक चीज का दान करना शुभ फलदायी होता है।

कैसे, कब और किसे करें दान- कहा जाता है दान हमेशा उदार मन से बगैर दिखावा या फिर किसी व्यक्ति का उपहास उड़ाए बगैर ही करना चाहिए। जी हाँ और इसी के साथ गुप्त दान करने का प्रयास करना चाहिए। जी हाँ और ध्यान रहे दान हमेशा जरूरतमंद को ही और समय पर करना चाहिए। केवल यही नहीं बल्कि दान करने के बाद उसका गुणगान नहीं करना चाहिए और न ही इस बात की अपेक्षा करनी चाहिए कि कोई इस कार्य के लिए आपकी प्रशंसा करेगा।

अन्य ग्रहों के दान- सूर्य – सोना, तांबा, माणिक्य, गेहूं, गुड़ मंगल – मूंगा, तंदूर की मीठी रोटी, रेवड़ियां, बताशा, दाल मसूर, लाल रंग की वस्त्र एवं वस्तुएं। बुध – साबुत मूंग, कद्दू, हरे कपड़े, हरे पौधे, हरी सब्जी, पन्ना आदि। बृहस्पति – केसर, चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, पुखराज आदि। शुक्र – शक्कर, रेशमी कपड़ा, शुद्ध घी, सफेद चन्दन, दही, चीनी, परफ्यूम आदि। शनि – लोहा, चमड़े से बनी वस्तु, काले कंबल, काला तिल, चाय की पत्ती, आदि। राहु – तिल, नारियल, मूली, सरसों, नीलम, कोयले आदि। केतु – कुत्ता, काले रंग की गाय, दो रंग वाला कंबल आदि।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar