शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों पर रहेगी बजरंग बली की कृपा



नई दिल्ली। शनिवार 16 अप्रैल का दिन कुछ 16 April 2022 Ka Rashifal : राशियों के लिए खास रहने वाला है। इन राशियों पर श्रीबजरंग बली की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं 16 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशिफल —
पिता की सेहत खराब हो सकती है। विदेश यात्रा की संभावनाएं हैं। धन खर्च करेंगे। कार्यालय में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशिफल —
सेहत संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण है। अनचाही यात्रा, बेवजह के खर्च, बीमारी या कोर्ट केस में उलझने की भी संभावना है।

मिथुन राशिफल —
यात्रा के योग हैं। सेहत में उतार—चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशिफल —
अधिकारों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बेहतर है। महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना अच्छा रहेगा। घर या वाहन खरीदने के योग हैं।

सिंह राशिफल —
यात्रा करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति होगी।

कन्या राशिफल —
धन लाभ के योग हैं। कार्यालय के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। विदेशों से आय के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा।

तुला राशिफल —
खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। मानसिक बैचेनी घेर सकती है। नौकरी और व्यापार में मेहनत रंग लाएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशिफल —
नौकरी में विरोधाभास का सामना करना पड़ेगा। सेहत में उतार—चढ़ाव रहेगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

धनु राशिफल —
आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। पड़ोसी,दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। मेहनत से लाभ मिलेगा।

मकर राशिफल —
धन संचय के योग बनेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है अतः धैर्य से काम लें।

कुंभ राशिफल —
शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। मां को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशिफल —
निर्णयक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यस्तता के कारण पारिवारिक सुख से वंचित रहेंगे। खर्च भी अधिक होगा।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। सच की दुनिया  इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar