🔴 BREAKING NEWS
Loading...

ब्रांड फैक्ट्री में लगी भीषण आग: बाइक जलकर खाक मची भगदड़



 जबलपुर  |ब्लूम चौक स्थित ब्रांड फैक्ट्री आज रविवार की दोपहर को अचानक आग की लपटों से धधक उठी लोगों ने जैसे ही फैक्ट्री से धुएं के गुबार उड़ते हुए देखे तो उनकी सांसे रुक गई वही ब्रांड फैक्ट्री के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई इसी दौरान तत्काल मौके पर पहुंचे दम 2 दमकल वाहनों ने आग पर तुरंत ही काबू पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था |

जानकारी अनुसार भीषण गर्मी के कारण शार्ट सर्किट से अग्नि हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है ऐसा ही एक हादसा आज ब्रांड फैक्ट्री में देखने मिला जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री के निचले तल में अचानक आग भड़क उठी| जिसके बाद फैक्ट्री कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और वहां रखा एक दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गया| मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल आग पर काबू पा लिया वही अग्निकांड के बाद लोग सकते में आ गए|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar