साइकिल चोरी के आरोप में बिजली के खंबे से बांधकर जमकर पीटा, पुलिस के पहुंचने पर बची युवक की जान



सच की दुनिया ,जबलपुर। घंटाघर ओमती में लोगों ने एक युवक को साइकिल चुराने के आरोप में खंभे से बांधकर जमकर मारपीट कर दी। युवक नशे में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया। उसे बांधने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि अशरफ अंसारी हड्डी गोदाम पंचकुईया मोहल्ले हनुमानताल का रहने वाला है। आदतन चोर है। घंटाघर ओमती से उसे लोगों ने साइकिल चुराते हुए पकड़ा, तो पुलिस को सौंपने की बजाए मारपीट कर दी। उसे रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया। चोरी के आरोपी के पास रेजर भी मिला है। लोगों का दावा है कि पकड़े जाने पर उसने रेजर से हमला करने की कोशिश की थी। बघेल ने बताया कि युवक को सरेआम बिजली के पोल से बांधने और मारपीट की खबर मिलते ही टीम भेजी। चोरी के आरोपी को मुक्त कराया गया। उसे बांधने वाले दो आरोपियों फैजान खान व मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar