धन लाभ के लिए होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

  

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप माना जाता है। इस दिन हर कोई शत्रुता भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में होली के दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए विशेष उपाय बताए गए हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी होली संबंधित कुछ उपाय दिए गए हैं। इन उपायों को करके घर में खुशहाली, सुख-शांति ला सकते हैं। जानिए घर में सकारात्मक एनर्जी के लिए किन उपायों को करना होगा शुभ। बता दें कि इस साल 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

होली के दिन करें ये वास्तु उपाय

घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसी तरह होली के दिन घर के बाहर रंगोली बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए पीला, गुलाबी, हरा और लाल रंग का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। इसके साथ ही घर-परिवार के सदस्य प्रेम से रहेंगे।

ग्रह दोष दूर करने के साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए होली के दिन घर के बाहर या अंदर हरे पेड़-पौधे लगा सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष भी ठीक होगा, साथ ही घर के सदस्यों के बीच हो रहे विवाद से छुटकारा मिलेगा।

वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो होली के दिन राधा-कृष्ण की तस्वीर या फिर मूर्ति घर में स्थापित करें। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

होली के दिन गणपति जी को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मोदक, मिठाई या फिर ठंडाई का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से गणपति की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी।

होली के दिन घर या फिर ऑफिस में पूर्व दिशा की ओर उगते हुए सूरज की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपके पदोन्नति के साथ किस्मत हमेशा साथ देगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने