देवर के प्यार में भाभी ने की साड़ी हदें पार, तीन बच्चों को छोड़कर उठाया ये खौफनाक कदम...


बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां तीन बच्चों की मां को अपने ही देवर से प्यार हो गया जिसके बाद उसने सारी हदें पार कर दी। जब दोनों एक दूसरे के नहीं हो सके तो दोनों ने खौफनाक कदम उठाया। देवर और भाभी ने साथ-साथ खुदकुशी कर ली। यह मामला बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में आलमसर का है।

28 फरवरी की रात महिला ने कुंए में कूदकर खुदकुशी कर ली। उसे डर था कि उसके अफयर किसी को उजागर न हो जाए। सुबह महिला के परिजन उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। फिर गांव के कुछ लोगों ने एक कुंए में लाश मिलने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुंए में एक नहीं दो शव मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कुंए से निकाला। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. फिर घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चों को छोड़कर देवर के साथ जाना चाहती थी महिला
पुलिस का कहना है कि मृतक महिला अपने पति और बच्चों के साथ आलमसर में रहती थी। इस दौरान उसकाअफेयरउसके 25 साल के देवर से शुरू हो गया। वारदात के दिन देवर महिला से मिलने के लिए पहुंचा था। देर रात दोनों बिना किसी को बताए घर से निकल गए। फिर दोनों ने कुंए में कूदकर खुदकुशी कर लिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक महिला की आठ साल पहले वीरराम नाम के शख्स से हुई थी। शादी के बाद 

सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।
कुछ साल बाद महिला का उसके देवर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर देवर के साथ रहना चाहती थी। लेकिन वह चाहते हुए भी ऐसा नहीं कर पा रही थी। इस बीच दोनों को डर था कि उनके रिश्ते के बारे में किसी घरवाले के पता न चल जाए। उनको लगा की वो कभी एक नहीं हो पाएंगे। इसी डर से दोनों ने खुदकुशी करने का फैसला किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar