🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सेवा निवृत्त पुलिस अधीकारी एसोसियेशन ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित करते हुए जबलपुर पुलिस का किया सम्मान




                दिनॉक 11 फरवरी 2022 को थाना गोराबाजार अंतर्गत तिलहरी स्थित बैंक आफ महाराष्ट्रा के एटीएम में कैश लोड करने गये कैश वाहन के गार्ड की दिन दहाडे गोली मारकर हत्या कर 2 कैशियरों को गोली मारकर घायल कर 33 लाख रूपये की सनसनी खेज लूट की वारदार को महज 12 दिनों कड़ी से कड़ी जोडकर सुलझा कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दोनों अज्ञात लुटेरेां को पकड़कर छीनी हुई पूरी राशि बरामद करने हेतु आज दिनॉक 24-2-22 को शाम 5-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में सेवा निवृत्त पुलिस अधीकारी एसोसियेशन द्वारा  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल को सम्मान पत्र भेंट करते हुये सम्मानित किया गया।

                  सेवा निवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी एवं सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल वैद्य, श्री अवधेश तिवारी, ने कहा कि हम सभी ने जबलपुर में पुलिसिंग की है, आपके कुशल नेतृत्व में टीम वर्क की भावना से कार्य करते हुये सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा किया गया है, इससे निसंदेह जबलपुर पुलिस का नाम रौशन हुआ है। हम सभी रिटायर्ड अधिकारी अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे है।

                   पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि घटित हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को जबलपुर पुलिस ने चैलेंज के रूप मे लिया था।  डी.आई.जी. जबलपुर रेंज सर, एवं ए.डी.जी. जबलपुर जोन सर तथां डी.जी.पी. महोदय का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा, उत्तर प्रदेश पुलिस का सहयोग भी बहुत अच्छा था, पूरे मिशन में जबलपुर में पदस्थ सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा, सभी इस प्रकार से कार्य कर रहे थे जैसे उनके थाना क्षेत्र में घटना घटित हुई हो, सभी को मै सेैल्यूट करता हूॅं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar