🔴 BREAKING NEWS
Loading...

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को राहत, फंसे लोगों को निकालेगा भारत, फ्लाइट का खर्च भी उठाएगी सरकार...


Russia Ukraine Live News: रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं।

यूरोपीय संघ के राजदूत ने की रूस की निंदा
भारत और भूटान में यूरोपीय संघ (ईयू) के राजदूत ने कहा है कि ईयू के मिशन अध्यक्ष और इसके सदस्य देश एकजुटता से यूक्रेन के राजदूत के साथ खड़े हैं। ईयू रूस की ओर से किए गए उकसाने वाले और अवैध सैन्य हमले की कड़ी निंदा करता है।

आंध्र प्रदेश ने शुरू की हेल्पलाइनआंध्र प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है। इनमें आंध्र प्रदेश अनिवासी तेलुगु सोसायटी के लिए 08632340678 और व्हाट्सएप पर 8500027678 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली में ओएसडी (विशेष ड्यूटी पर अधिकारी) पी रवि शंकर से 987199905, सहायक आयुक्त एमवीएस रामा राव से 9871990081 और सहायक आयुक्त एएसआरएन साईबाबू से 9871999430 और 011-23384016 पर संपर्क किया जा सकता है।

बुखारेस्ट तक दो उड़ानों का संचालन करेगी एयर इंडिया
एयर इंडिया यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए दो उड़ानों का संचालन करने की योजना बना रही है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जो भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से यूक्रेन और रोमानिया की सीमा तक पहुंच गए हैं उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले जाएंगे जहां से उन्हें एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए वापस भारत लाया जाएगा।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को राहतयूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए व्यवस्था करेगी। फ्लाइट का खर्च भी सरकार वहन करेगी। सूत्रों के मुताबिक, आज रात दो विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना होंगे।

पिछले 24 घंटे में कीव में 33 धमाकेयूक्रेन पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युवाओं से हथियार उठाने की अपील की है। यूक्रेन के आधिकारिक बयान में बताया गया कि कीव पर कब्जे के लिए रूसी सैनिकों नें पिछले 24 घंटों में कीव में 33 जगहों पर बम धमाके किए हैं। वहीं रूस का दावा है कि, उसने यूक्रेन के 118 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

अमेरिका का बड़ा खुलासा
कीव पर कब्जे की जंग अंतिम चरण में है। इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बड़ा दावा किया है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक, रूस के 10 हजार से ज्यादा पैराट्रूपर्स कीव में दाखिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ये पैराट्रूपर्स यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को अगवा करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें अगवा करने के बाद जेलेंस्की से शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करेंगे।

यूक्रेन ने उड़ाए तीन पुल
यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की जंग एतिहासिक मोड़ पर आ गई है। कीव के बाहर रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। इस बीच खबर है कि रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने शहर के तीन पुलों को उड़ा दिया है।

रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ रूस का विमानराजधानी कीव में आज रूसी सेना ने छह बार मिसाइल अटैक किया। हालांकि इस दौरान एक रूसी विमान को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया। जो कि एक रिहायशी बिल्डिंग पर आकर क्रैश हुआ और वहां आग लग गई।

रूस ने दी हथियार डालने की चेतावनीरूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने की चेतावनी दी है। हालांकि, यूक्रेन ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया है। इसके बाद रूस ने राजधानी कीव पर एयर स्ट्राइक कर दी है। कीव के रिहायशी इलाकों में लगातार छह धमाके हुए हैं।

रूस ने क्रूज मिसाइल से उड़ाया जेटकीव पर कब्जे के लिए रूस के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रूसी फौज सुबह चार बजे से यहां मिसाइल हमले कर रही है। अब खबर आ रही है कि राजधानी कीव में रूसी क्रूज मिसाइल ने यूक्रेन के Su27 जेट को मार गिराया है।

कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रूसी सेना
अमेरिकी रक्षा अधिकारियों की आशंका के बीच रूस की सेना कीव के और नजदीक पहुंच गई है। खबर आ रही है कि रूसी सैनिक कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रह गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस पर साइबर अटैक कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रूस की कई वेबसाइट ठप हो गई हैं।

कीव पर सुबह चार बजे से शुरू हुए हमले
खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह चार बजे(स्थानीय समयानुसार) से रूस के हमले शुरू हो गए। कीव में आसमान से आग बरसती हुई दिखाई दी। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि कीव में उन्होंने एक रूसी जेट मार गिराया है।

यूक्रेन ने मार गिराए दो रूसी एयरक्राफ्ट
यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि, उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है।

अगले 96 घंटों में हो सकता है कब्जा- अमेरिकारूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है।

व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन यूक्रेन पर रूस के हमले का कई जगहों पर विरोध हो रहा है। अमेरिका के वाशिंगटन में भी सैंकडों लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। खबरों के मुताबिक, व्हाइट हाउस के बाहर घंटों से लोग जमा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar