🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP:दो सिस्टम एक्टिव होने से बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट, 25 फरवरी तक इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार



देश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके लिए IMD द्वारा अलर्ट  जारी कर दिया है। IMD के अलर्ट के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों में एक बार फिर से बारिश (rain) और बर्फबारी (snowfall) की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान की माने तो उत्तरी भारत में मौसम बदलने के साथ ही बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त रह सकते हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तराखंड और दिल्ली के कई हिस्से में मौसम बदलने की संभावना जताई है।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती हवा के कारण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और के ऊपर एक ट्रफ निर्मित हुए हैं। जिसकी वजह से 22 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 22 और 23 फरवरी को हिमाचल उत्तराखंड के बाहरी हिस्सों में मध्यम बर्फबारी देखी जा सकती है। इसके अलावा हिमालय पश्चिम, बंगाल, सिक्किम सहित दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के भी कुछ हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के भविष्यवाणी के मुताबिक 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान सहित उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विज्ञानी को की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार को राजस्थान के आसपास एक चक्रवात निर्मित होगा। इसके बाद दो सिस्टम निर्मित होने से दिन और रात के तापमान में मध्यप्रदेश में वृद्धि देखी जा सकती है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इसके 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में आंशिक बादल छा सकते हैं।

IMD की माने तो निचले क्षेत्र में बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवात सरकुलेशन शुरू हुआ है। वहीं मध्य पश्चिमी क्षेत्र में भी एक ट्रफ रेखा तैयार हो गई है। जिसका प्रभाव अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड फिर बढ़ने की संभावना जताई गई। इसके अलावा भी पूर्वी क्षेत्र मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में भी छिटपुट बारिश की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान की मानें तो 24 और 25 फरवरी को झारखंड, बिहार, बंगाल सिक्किम, में बारिश की संभावना है। इसके अलावा असम और मेघालय में भी छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार-बुधवार को भारी बारिश सहित बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया गया।

साथ ही 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख सहित श्रीनगर में बारिश की संभावना के साथ ही साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar