🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रिश्वत लेते पकड़ा गया संभागीय उपायुक्त कार्यालय का कर्मचारी, लोकायुक्त की कार्यवाही से मचा हड़कंप



जबलपुर| कार्यालय संभागीय उपायुक्त जनजाति तथा अनुसूचित जाति विकास जबलपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी को आज लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है| लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई संभागीय उपायुक्त कार्यालय में की है|कर्मचारी के रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा पकड़े जाने की खबर से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया|

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ठिकरिया नारायणपुर जिला मंडला निवासी पवन झारिया ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी आरती झारिया का शिक्षक वर्ग 2 में चयन हुआ है| जिस की पदस्थापना का आदेश कार्यालय संभागीय उपायुक्त जनजाति तथा अनुसूचित जाति विकास जबलपुर संभाग से निकलना था| कुछ दिन पहले जब वह उक्त कार्यालय में पहुंचा तो वहां सहायक ग्रेड 3 लिपिक मनीष परते से मुलाकात हुई| तब लिपिक मनीष ने आदेश देने के एवज में ₹10000 की रिश्वत मांगी है|रिश्वत के पैसे लिए बिना मनीष उसकी पत्नी का आदेश जारी नहीं दे रहा है|

इसके बाद लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने डीएसपी जेपी वर्मा और उनकी टीम को आरोपी लिपिक मनीष को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिए| जिसके बाद पवन ने लिपिक मनीष से बात की और आज ₹5000 रिश्वत देने के लिए मनीष ने पवन को अपने कार्यालय में बुलाया था|



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar