🔴 BREAKING NEWS
Loading...

हर एक जवान की शहादत पर मारे गए चार गुना आतंकी, अनुच्छेद 370 हटने के बाद तेज हुई सुरक्षाबलों की कार्रवाई,

गृह राज्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल देश में 16 हजार 427 निजी एजेंसियों के पास सक्रिय लाइसेंस है। गौरतलब है कि निजी सुरक्षा एजेंसियां सरकार की मंजूरी के बिना काम नहीं कर सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के ढाई साल बाद भी घाटी में शांति नहीं लौट पाई है। खासकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के चलते केंद्र शासित प्रदेश में आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आ जाती हैं। अब सरकार ने संसद में बताया है कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीने के बाद से यहां सुरक्षाबलों के 109 जवान शहीद हुए हैं। हालांकि, हर एक जवान की शहादत पर चार आतंकी भी मारे गए हैं।

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 (जिस तारीख को विशेष राज्य का दर्जा छिना था) से अब तक 439 आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि, इस बीच आतंकी हमलों में 98 आम नागरिकों की जान भी गई है। इसके अलावा करीब 5.3 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान के बीच किसी सार्वजनिक संपत्ति को बड़ा नुकसान नहीं झेलना पड़ा।

देश में फिलहाल 16 हजार से ज्यादा निजी सुरक्षा एजेंसियों के पास सक्रिय लाइसेंस
राय ने अपने लिखित जवाब में अन्नाद्रमुक के सांसद विजयकुमार के उस सवाल का जवाब भी दिया, जिसमें पूछा गया था कि इस वक्त देश में कितने निजी सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं। राय ने बताया कि फिलहाल देश में 16 हजार 427 निजी एजेंसियों के पास सक्रिय लाइसेंस है। गौरतलब है कि निजी सुरक्षा एजेंसियां सरकार की मंजूरी के बिना काम नहीं कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar