🔴 BREAKING NEWS
Loading...

30 वर्षीय सफाईकर्मी ने किया 87 साल की बुजुर्ग महिला से रेप

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां 30 साल के युवक ने ने 87 वर्षीय बुजुर्ग को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया. पुलिस ने 30 साल के आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार महिला अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है. परिजनों का आरोप है कि रविवार को जब बेटी घूमने गई थी तभी इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा. वहीं, पीड़ित महिला पिछले सात महीनों से बिस्तर पर पड़ी है.

बता दें कि घटना रविवार की है, जब 87 वर्षीय बुजुर्ग घर में अकेली थी. दिल्ली पुलिस के अनुसार महिला अपने घर मे अपनी 65 वर्षीय बेटी के साथ रहती है. जब बुजुर्ग की बेटी वॉक पर गई हुई थी तो पीछे से यह घटना घाटित हुई. परिवार के अनुसार बुजुर्ग की हालत खराब रहती है इसलिए वे हमेशा बेड पर ही रहती है. साथ ही उनका एक पैर भी काम नहीं करता है.

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की बेटी करीब 12:15 बजे वॉक पर गई थी. उसके बाद आरोपी 12:30 बजे घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर करीब 1:30 बजे वहां से निकल गया. उधर, पुलिस के अनुसार आरोपी युवक का नाम अंकित है और वो स्वीपर का काम करता है. ये केस बड़ा टफ केस था. पीड़िता का फोन भी ये लड़का चोरी करके ले गया था. पुलिस ने फोन को भी रिकवर कर लिया है.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बीते 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर FIR दर्ज कर ली गई थी, इसके बाद पीड़िता की बेटी द्वारा पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पहली FIR में ही दुष्कर्म की धारा जोड़ दी थी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar