सर्दी-खांसी में भूल से भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, ले जाएंगी मौत के करीब!



इन दिनों ठंड का मौसम है और इस मौसम में सर्दी-खांसी सबसे अधिक होता है। इसके अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन से लोगों को बुखार की दिक्कत भी होती है। वैसे इस मौसम में दवा लेने से बुखार तो कम हो जाता है, लेकिन खांसी में जल्दी राहत नहीं होती। इसे देखते हुए डॉक्टर्स कहते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें खांसी और छाती में बलगम की समस्या को ज्यादा बढ़ा सकती हैं। अब आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खांसी में ये 8 चीजें खाने की न करें गलती-

दूध- एक्सपर्ट के मुताबिक, खांसी होने पर दूध से सख्त परहेज करना चाहिए। जी दरअसल दूध पीने से छाती में कफ और ज्यादा बढ़ जाता है जिससे खांसी की दिक्कत बढ़ेगी।

चावल- डॉक्टर्स के अनुसार चावल की तासीर ठंडी होती है और इसमें बलगम बनाने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसी के चलते यह सर्दी-खांसी की समस्या को बढ़ा सकता है।

चीनी- खांसी होने पर चीनी (शुगर) का भी सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल यह सीने में इन्फ्लेमेशन की दिक्कत को ट्रिगर करने का काम करती है। इसी के साथ शुगर हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर खांसी-जुकाम बढ़ा सकता है।

कॉफी- अगर आपको खांसी की शिकायत है तो कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। जी दरअसल कैफीन गले की मांसपेशियों को डिहाइड्रेट करने का काम करता है जिससे खांसी की समस्या ज्यादा हो सकती है।



एल्कोहल- डॉक्टर्स के अनुसार शुगर की तरह एल्कोहल भी छाती में इंफ्लेमेशन की दिक्कत को बढ़ाने का काम करती है। जी दरअसल यह हमारे व्हाइट ब्लड सेल्स के लिए भी खतरनाक है जो शरीर के जख्म भरने की प्रक्रिया को सुस्त करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने