मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेंदुए का मूवमेंट रजिस्टर हुआ है। ज्यूडिशियल अकादमी में 10 दिसंबर को नजर आया तेंदुआ अब स्वर्ण जयंती पार्क तक पहुंच गया है। फिलहाल पार्क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। रेस्क्यू के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेंदुए का मूवमेंट रजिस्टर हुआ है। वह शाहपुरा के पास स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में दिखाई दिया है। इस पार्क में रोज ही 3 से 4 हजार लोग चहलकदमी करते हैं। तेंदुए की मूवमेंट को देखते हुए फिलहाल पार्क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को ज्यूडिशियल अकादमी में तेंदुए का मूवमेंट हुआ था। ट्रैप कैमरे ने इसकी पुष्टि भी की थी। इसके बाद शुक्रवार को वही तेंदुआ स्वर्ण जयंती पार्क तक पहुंच गया। सीपीए के रेंजर अनिल कुमार शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को लकड़ी बीनने के लिए एक मजदूर नाले के पास पहुंचा था। उसे तेंदुआ दिखा तो वह चिल्लाने लगा कि शेर आया, शेयर आया। डिप्टी रेंजर ने वहां जाकर तेंदुए की पुष्टि की। हालांकि, फोटो लेने से पहले ही तेंदुआ वहां की झाड़ियों में गुम हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई है।