5 घरेलू गैस सिलेण्डर, 2 इलेक्ट्रानिक तराजू एवं 2 विधुत मोटर तथा गैस रिफलिंग के नगदी 2 हजार रूपये जप्त
थाना लार्डगंज में आज दिंनाक 15-11-21 की विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि यादव कालोनी में डाक्टर रोमा चटर्जी अस्पताल की बाजू वाली गली में यादव कालोनी निवासी संतोष पटेल घरेलू गैस सिलेण्डर से सवारी आटो में रिफलिंग कर गैस भर रहा हैं सूचना पर मुख्बिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, पुलिस को देखकर गैस रिफलिंग करा रहा आटो चालक तेजी से भाग गया आटो में गैस रिफलिंग कर रहे व्यक्ति को पकडा गया जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी यादव कालोनी बताया कब्जे से 5 एचपी कंपनी के गैस सिलेण्डर, 2 इलेक्ट्रानिक तराजू 2 विधुत मोटर मय सटक एक रेग्यूलेटर सप्लायार एवं गैस रिफलिंग के नगदी 2000 रूपये जप्त करते हुये आरोपी संतोष पटेल के द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रूप से उपेक्षापूर्वक आटो में ज्वलनशील एलपीजी गैस भरना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक सतीश झारिया, चौकी प्रभारी यादव कालोनी दिनेश गौतम, सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक रंगेश पटेल, भगवान सिंह, राकेश एवं आरक्षक अरूण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
collector-jabalpur
Jabalpur
Jabalpur City
jabalpur latest news
jabalpur latest samachar
jabalpur news in hindi
jabalpur police
jabalpur-mafia