एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने लड़की के माता-पिता को मारी गोली



  ग्वालियर में घर में घुसकर दंपति को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पति-पत्नी की हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि जांच पड़ताल में एक तरफा प्यार का मामला सामने आया है। दो आरोपियों में से एक दंपति की बेटी से प्यार करता है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी लड़की से दोस्ती हुई थी। प्रपोज करने के बाद लड़की ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद लड़का उसका पीछा करने लगा। दो दिन पहले ही लड़की के पिता ने सिरफिरे आशिक को फटकार लगाई थी। इसके बाद लड़के ने गुस्से में आकर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।
आरोपियों से पिस्टल और कारतूस बरामद

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सबसे पहले आरोपी संस्कार को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्त समीर के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी, सीएसपी, टीआई ने मिलकर जब बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की और बेटी से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड तलाश रही है। बता दें कि आरोपी गिरवाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उम्र महज 19 साल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar