लेह में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज



सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर्प्स ने शनिवार को लेह गैरीसन में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां लद्दाख के एलजी आर के माथुर ने लेह घाटी की पहाड़ियों पर खादी से बने विशाल झंडे को फहराया।

थल सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवणे, लेफ्टिनेंट जनरल वाई.के. जोशी उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी ,लेफ्टिनेंट जनरल पीजीकेए मेनन, जीओसी, फायर एंड फ्यूरी कोर और वरिष्ठ सैन्य और नागरिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाने के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया था।

सेना ने कहा, "जो झंडा फहराया गया वह भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना खादी झंडा है, जो 225 फीट लंबा 150 फीट चौड़ा है। इसका वजन 1,000 किलोग्राम है।"

"झंडा मुंबई में स्थित खादी डायर्स और प्रिंटर द्वारा बनाया गया है जो खादी ग्राम और उद्योग आयोग से संबद्ध है।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar