गोलगप्पे खाने से मिलते हैं 5 बड़े फायदे, खाते समय रखें इन बातों का ध्यान



गोलगप्पे या पानीपुरी (Panipuri) देश के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक्स (Street Snake) में से एक है। यह सभी को पसंद आता है और हर कोई पानीपुरी या गोलगप्पे खाने का दिवाना होता है। जैसे ही आप गोलप्पे का नाम सुनते हैं तो तुरंत मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। यह खाने में तो स्वाद लगता ही है, साथ ही आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको गोलगप्पे खाने के फायदों (Health Benefits of Panipuri) के बारे में बताने जा रहे है।

कितने गोल गप्पे खाने चाहिए


डाइट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 6 गोलगप्पे खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसे खाने से आपको काफी कैलोरी मिलती है और आपका पेट लंबे समय तक भरा होता है। इससे आप ज्यादा खाना खाने से बच सकते हैं। गोलगप्पे खाने के साथ-साथ आप वर्कआउट और रोज टहलने भी जा सकते हैं।

घर में इन चीजों से बनाएं पानी


एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गोल गप्पे के पानी में पुदीना, जीरा और हींग मिलाना चाहिए। इससे पाचन में मदद मिलेगी। वहीं धनिया के पत्तियां को इस्तेमाल करने से आपको सूजन कम करने में मदद मिलती है। हींग पीरियड्स के दौरान ऐंठन को रोकने में मदद करता है। जीरा पाचन में मदद करता है और मुंह की दुर्गंध से बचाना है। पुदीना या पुदीना के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं, दर्द को कम करने, पाचन और सर्दी और खांसी से भी राहत देता है।

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए


-गोलगप्पे का पानी घर में ही बनाना चाहिए।

-सूजी के बजाय आटे के गोल गप्पे खाने चाहिए।

-गोलगप्पे में आलू की बजाय आप उबले हुए चने का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

-लाल चटनी की बजाय दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोलगप्पे खाने के फायदे


1-वजन कम करने में मदद मिलती है।

2-ज्यादा खाना खाने से बचते है।

3-पाचन क्रिया अच्छी होती है, कब्ज की समस्या नहीं होती है।

4-आपका मूड ठीक होता है।

5-मुंह की दुर्गंध से बचाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar