जेल से कैदी फरार, दिनदहाड़े दीवार फांदकर हुआ नौ दो ग्यारह



दिन का उजाला, 25 फीट ऊंची जेल की दीवार फिर भी एक कैदी यहां से भाग निकला। यह चौंकाने वाला वाकया हुआ है नवी मुंबई की तलोजा जेल में। भागने वाला कैदी 28 साल का संजय यादव है। साल 2018 में भांडुप में हुए एक मर्डर केस में वह अंडरट्रायल कैदी है और तलोजा जेल में बंद था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार हुआ है जब कोई कैदी तलोजा जेल की ऊंची दीवारों को फांदकर भाग निकला है। जिस वक्त संजय जेल से भागा तब सुबह के 11.30 बज रहा था। बताया जाता है कि है संजय यादव एक अन्य कैदी राहुल जायसवाल के साथ जेल के अस्पताल में दवा लेने गया था। इसी दौरान मौका देखकर वह वॉच टॉवर तक पहुंच गया। वॉच टॉवर में एक लोहे की छड़ वाला गेट लगा है ताकि कोई इसके अंदर न पहुंच सके। संजय किसी तरह से इस सात फीट गेट के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद उसके साथ वॉचटावर पर लगी सीढ़ियों के पिछले हिस्से तक पहुंच गईं। सीढ़ियों के इस हिस्से को पकड़कर वह वॉचटावर से लगी 25 फीट ऊंची दीवार तक पहुंच गया और फिर बाहर की तरफ कूद गया।संजय यादव तो वहां से कूदकर किसी तरह से भाग गया। लेकिन यह सब देखकर राहुल जायसवाल डर गया और उसने दीवार चढ़ने का इरादा छोड़ दिया। तब तक जेल के गार्डों की नजर राहुल पर पड़ चुकी थी और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर संजय यादव के भागने की जानकारी मिलते ही खारगढ़ पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। आसपास की झाड़ियों और अन्य इलाकों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं खारगढ़ पुलिस ने यादव और जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संजय यादव के खिलाफ हत्या का मामला है। जानकारी के मुताबिक साल 2018 में उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक 17 साल के नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया था। उसने इस घटना को अपने कॉलेज के करीब अंजाम दिया था। बताया जाता है कि संजय और उसके साथियों को शक था वह उनमें से किसी एक की गर्लफ्रेंड के करीब आने की कोशिश कर रहा था।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar