चोरों ने कर लिया था जेवर का बंटवारा, पुलिस ने सीखचों के पीछे पहुँचाया

चोरों ने कर लिया था जेवर का बंटवारा, पुलिस ने सीखचों के पीछे पहुँचाया

जबलपुर,।रक्षाबंधन पर भाई के साथ मायके लौट रही महिला का आटो से बैग चोरी करने वाले दो बदमाशों को गढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बैग चोरी करने के बाद दोनों ने उसमें रखे हजारों रुपये कीमती जेवर आपस में बांट लिए थे। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि इंद्रानगर गोरखपुर निवासी बबीता मांडवे 26 वर्ष का विवाह बीजाडांडी मंडला में हुआ था। रक्षाबंधन मनाने वह अपने भाई दीपक सैय्याम के पास लखनादौन गई थी जहां से दोनों गोरखपुर स्थित घर लौट रहे थे। अंधमूक बाइपास चौराहे पर बस से उतरने के बाद वे आटो में सवार होकर घर जा रहे थे।

चालक ने बबीता का बैग आटो के पीछे रख दिया था। वे जब सूपाताल तक पहुंचे तो आटो में रखा बैग गायब मिला। बैग में सोने की झुमकी, पंचाली, चांदी के पायल समेत अन्य जेवर रखे थे। बबीता व उसके भाई दीपक ने सूपाताल से अंधमूक बाइपास तक बैग की तलाश की परंतु वह नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेह के आधार पर विजय कोल 22 वर्ष निवासी छेडी़ भेडा़घाट हाल मुकाम गुप्ता नगर गढा़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी शेख सरीफ के साथ मिलकर आटो से बैग चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर शेख सरीफ 22 वर्ष निवासी शिल्पी नगर भेडा़घाट को दबोच लिया। दोनों के कब्जे से बैग व उसमें रखे सोने व चांदी के जेवर जब्त किए गए। कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने