उपचुनावों के लिए
भाजपा ने सौंपे दायित्व
भोपाल । भाजपा ने प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित
एक लोकसभा क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की दृष्टि से दायित्व तय
किए हैं। यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं।
खंडवा लोकसभा क्षेत्र का
विस्तार जिन चार जिलों तक है, उन चारों जिलों के अनुसार संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे
गए हैं। जिसमें बुरहानपुर जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, खंडवा जिले में प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, देवास जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि
मालवीय तथा खरगोन जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती जिला स्तर पर दायित्व
संभालेंगे। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार विकेन्द्रित दायित्व भी
सौंपे गए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री तुलसी
सिलावट एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सौधिंया। बुरहानपुर
विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री इंदर सिंह परमार तथा संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ
नेता गोपीकृष्ण नेमा। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विजय शाह और
संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के
लिए मंत्री कमल पटेल एवं संगठनात्मक दृष्टि से पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा और
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के
लिए मंत्री मोहन यादव तथा संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन और
सांसद शंकर लालवानी। बागली विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री उषा ठाकुर एवं
संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय। भीकनगांव विधानसभा
क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू
जिराती। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप
से राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता को दायित्व सौंपे गए हैं।
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के
लिए मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह तथा संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष
चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री ललिता यादव एवं प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल
कुशवाहा।
सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए
मंत्री रामखिलावन पटेल, बिसाहूलाल सिंह और बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा
संगठनात्मक रूप से सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार एवं प्रदेश
मंत्री राजेश पाण्डेय।
अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विश्वास सारंग एवं प्रेम सिंह पटेल तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भांवर, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल एवं प्रदेश मंत्री संगीता सोनी को दायित्व सौंपे गए हैं।
