परंपरा- शव दफनाने से पहले डांस करते हैं लोग



मेडागास्कर। अक्सर आपने शादी, पार्टी या जन्‍मदिन जैसे खुशी के मौके पर लोगों को नाचते गाते या डांस करते हुए देखा है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी के मौत के बाद शव के साथ डांस लोग करते हैं. बिल्कुल अजीब बात है ना, लेकिन यह बिल्कुल सौ फीसदी सच है। ऐसी परंपरा है, जहां यदि किसी की मृत्यु हो जाए तो उसके शवयात्रा के साथ परिवारजन नाचते झूमते हुए कब्रिस्तान पहुंचते हैं।




सीएनएन ट्रेवल में छपी खबर के मुताबिक, मेडागास्कर (Madagascar) में मालागासी जनजाति (Malagasy Tribe) के लोग अंतिम संस्कार के वक्त शव के साथ डांस करते हैं। इतना ही नहीं, जब शव यात्रा निकलती है तो स्थानीय व परिवार के लोग शव के साथ नाचते हुए कब्रिस्तान पहुंचते हैं, जो फैमाडिहाना (Famadihana) रिवाज के हिस्से के रूप में है। यहां तक कि इस पवित्र अनुष्ठान में परिवार के कई मृत सदस्यों को पैतृक कब्रों से निकाला भी जाता है।
फैमाडिहाना (Famadihana) रिवाज के अंतर्गत, शवों को उनके दफन स्थान से लाने के बाद, उन्हें फिर से नए कपड़े में लपेटते हैं और मकबरे के चारों ओर लाइव म्यूजिक के साथ नृत्य करते हैं। हर सात साल के बाद इस परंपरा का पुन: पालन किया जाता है, हालांकि बदले समय के साथ कुछ सालों में इस परंपरा की गिरावट जरूर आई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar