कुछ कहता है भारत! शवों पर राज नहीं करने देंगे....ना-बाबा-ना



- अभिषेक सोनी (पत्रकार)
दुनिया के सबसे बडेÞ लोकतंत्र से एक बार फिर विश्व-संदेश गूंजायमान कर दिया है...पूरे देश को कोरोना की आंधी में झौंककर जिस तरह से मोदी सरकार ने बंगाल में चुनावी-रण जमाया....उस पर जनता ने उन्हें ना-बाबा कह दिया है। पश्चिम बंगाल में तीसरी बार ममता दीदी सत्ता पर काबिज होने जा रही हैं...।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश में साम-दाम-दंड की नीति के साथ सीएम शिवराज सिंह ने पूरी ताकत लगाई...उन्हें भी जनता ने उनकी असली जमीन दिखा दी है..। यहां रुपयों की ताकत पर इतराने वाले नेताओं को आमजनता ने अपनी एक उंगली पर लगी बूंद भर स्याही से उनकी असलियत बता दी है।
भारत के लोकतंत्र की शायद यही सबसे बड़ी खासियत है, जब यहां जनता किसी को सिर पर बैठाती है तो उसके लिए भूखे मरना भी कबूल है, लेकिन यदि किसी को उसकी औकात दिखानी हो तो बिना इलाज मरना भी कबूल है...फिर बीमारी चाहे किसी की भी दी हुई हो। एक बार फिर देश में भाजपा की विजय आंधी को बेबस-लाचार जनता ने खामोश कर दिया है...बुंदेलखंडी में कहें तो हमें .......... न समझियो...का।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar