अपनी Girlfriend से हर बॉयफ्रेंड चाहता है ये चीजें



वैसे तो जिंदगी में हर रिश्ता अपनी एक खास जगह रखता हैं, लेकिन प्यार का रिश्ता या यूं कहें कि हमारी रिलेशनशिप, लाइफ में सबसे ज्यादा अनमोल होती है, क्यूंकि दोस्ती के अलावा ये ही वो रिश्ता होता है जिसे हम खुद अपनी पसंद से चुनते हैं। अक्सर लोग इस खास रिश्ते और अपने पार्टनर को वैसे तो उसकी सारी आदतों के साथ ही पसंद से करते हैं,लेकिन कुछ जरूरी बातें या चीजें जरूर होती हैं जिनको वो लाइफ पार्टनर के बिहेवियर में बदलना तो चाहते हैं पर रिश्ता टूटने के डर से कभी कह नहीं पाते। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड में देखना चाहता है। वो 5 जरूरी खास चीजें

1. प्रोत्साहन(इन्करेजमेंट)

- वैसे तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता हैं, लेकिन अगर किसी काम में अपने करीबियों और लाइफ के स्पेशल लोगों का साथ मिल जाए तो काम दुगुनी गति और सफलता के साथ होने की गारंटी बन जाता है। इसी तरह हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से चाहता है कि वो उसे आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करे, न कि बाधा बने।

2. एडवेंचर्स

- आमतौर पर लड़कों को रोमांचक और एडवेंचर्स खेल और मौज मस्ती करना पसंद होता है और यही चीजें वो अपनी गर्लफ्रेंड में भी देखना चाहते हैं। जिससे वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा से ज्यादा टाईम बिता सकें और एक अलग रिलेशनशिप बॉड भी शेयर कर सकें।

3. पर्सनल स्पेस

- माना जाता है कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से दूर होने के डर से अक्सर उन्हें बार-बार फोन करती हैं, उनके पूरे दिन का हिसाब किताब रखती हैं। जो अक्सर लड़कों पसंद नहीं आता। ऐसे में वो अपनी गर्लफ्रेंड से चाहते हैं कि वो उन्हें बार-बार फोन न करके एक पर्सनल स्पेस दें जिसमें वो अपने से जुड़े कामों को कर सके।

4. सपोर्ट

- लाइफ कई बार ऐसी प्रॉब्ल्मस में आती हैं जिससे निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है तब सबसे हर कोई मदद और सपोर्ट के लिए अपने परिवार और दोस्तों को तलाशते हैं, लेकिन कई बार वो भी समझ नहीं पाते हैं और साथ छोड़ देते हैं। ऐसे हालात में लड़का सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड से उस साथ और सपोर्ट को चाहता है, जिससे वो उस परेशानी से बाहर निकल सके।

5. तुलना न करें

- हर किसी का अपना एक बिहेवियर और पर्सनेलिटी होती है। ऐसे में गर्लफ्रेंड का बार-बार किसी ओर से बॉयफ्रेंड की तुलना करना। कभी भी किसी लड़के को पसंद नहीं आता है। वो चाहता है कि गर्लफ्रेंड उसे उसकी अच्छाईयों और बुराईयों के साथ ही एक्सेप्ट करे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने