Coronavirus (Covid-19): इमरजेंसी हेल्थ सेवा के लिए RBI ने 50 हजार करोड़ की मदद का किया ऐलान



मुंबई:Coronavirus (Covid-19): कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना की वजह से मचे हाहाकार के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India-RBI) के गवर्नर (Governor) शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) आज सुबह 10 बजे मीडिया को संबोधित कर रहे हैं. बता दें कि आरबीआई गवर्नर का यह संबोधन पहले से तय नहीं था. RBI ने Twitter के जरिए इसकी जानकारी साझा की थी. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से अर्थव्यवस्था बडे़ पैमाने पर प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि कोरोना के दूसरे लहर के खिलाफ बड़े कदम उठाने की जरूरत है.

शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना से प्रभावित कारोबार की मदद की जाएगी. उन्होंने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी में रिकवरी के संकेत हैं. हालांकि कोरोना की वजह से आउटलुक अनिश्चित है. उन्होंने कहा कि सामान्य मॉनसून के अनुमान से ग्रामीण मांग बनी रहने का भरोसा है. शक्तिकांत दास ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर अब तक ज्यादा असर नहीं पड़ा है और कोरोना से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी आंकड़ों पर आरबीआई की पैनी नजर है. शक्तिकांत दास ने इमरजेंसी हेल्थ सेवा के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंक कोविड लोन बुक बनाएंगे. बता दें कि MPC की अगली बैठक जून के पहले हफ्ते में होगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar