Lockdown Returns in MP: भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 12 शहरों में लॉकडाउन बढ़ा .....



मध्य प्रदेश में एक दिन में करीब 5 हजार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया गया है। CM शिवराज सिंह चौहान की जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लाॅकडाउन रहेगा। इसी तरह इंदौर, राऊ, महू, शाजापुर और उज्जैन जिले के सभी शहरों में भी 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे बजे लाॅकडाउन रहेगा।

जबलपुर समेत चार जिलों में 12 अप्रैल से लॉकडाउन
इधर, जबलपुर शहर के साथ बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। डॉ. राजौरा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ चर्चा के दौरान एक दिन में 5 हजार केस आने पर चिंता जताई। हालात को काबू में लाने के लिए ही लॉकडाउन का फैसला किया गया है। शनिवार शाम तक इसको लेकर आदेश जारी कर दिया जाएगा।

रतलाम-छिंदवाड़ा समेत 5 शहरों में पहले ही लॉकडाउन
रतलाम जिले में 9 दिन का लॉकडाउन 9 अप्रैल की शाम 6 से लागू है, जो 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा खरगोन, कटनी और बैतूल में भी 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सब-कुछ लॉक रहेगा। वहीं, छिंदवाड़ा में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से लगातार 7 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar