Covid Hospital में लगी आग, 4 की मौत, PM Modi ने ट्वीट कर जताया शोक



महाराष्ट्र (Maharashtra) में नागपुर में एक घटना घटी है, जहां नागपुर के ही एक हॉस्पिटल में बीते दिन शुक्रवार को आग (Fire Broke Out In Nagpur Covid Hospital) लग गयी, जिसके बाद 4 लोगों की मौत हो गयी है. इन लोगों की मौत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Express Condolences) ने शोक व्यक्त किया है. इस घटना के बारे में एक अधिकारी ने बताया है कि शहर के वाडी इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर आग लग गयी , जिसके बाद उस आग में झुलस कर चार लोगों की मौत भी (Four People Died In Hospital Fire) हो गई.

इस दुखद घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है, ट्वीट में उन्होंने कहा कि, ‘नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से मैं दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं. मैं इस घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

इस घटना के बाद एक पुलिस अधिकारी के बताए अनुसार बीती रात आठ बजकर 10 मिनट पर हॉस्पिटल की दूसरी बिल्डिंग में आग लगी गयी , जिससे कुछ लोग घायल भी हुए हैं. इस घटना में करीब 27 मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. अब उनकी हालत कैसी है, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. पूरी तरह से हॉस्पिटल को खाली करवाया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar