CoronaVirus Latest Update: इसी तरह रोज बढ़ते रहे आंकड़े तो देश में आ जाएगी कोरोना सुनामी! जानिए वजह



CoronaVirus Latest Update: देश में कोरोना की दूसरी लहर प्रतिदिन चिंताजनक होती जा रही है, लगातार दूसरे दिन गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 3.32 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं. बता दें कि देश में गुरुवार को 3.2 लाख कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जहां बुधवार को नए कोरोना मरीजों की संख्या 3.15 लाख से ज्यादा थी. इसके साथ ही कोरोना ने भारत में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है क्योंकि किसी भी देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के इतने ज्यादा मामले नहीं मिले थे.


कोरोना ने भारत में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि इससे पहले सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ जब मामले तीन लाख से ऊपर गए हों. इससे पहले 20 दिसंबर 2020 को अमेरिका में 4,02,270 और 10 जनवरी 2021 को अमेरिका में ही कोरोना वायरस के 3,13,516 मामले सामने आए थे. आज भारत में कोरोना ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. इसकी बढ़ती रफ्तार अब भयावह हो गई है.

इसी तरह बढ़ते रहे आंकड़े तो आ जाएगी कोरोना सुनामी

कोरोना के नए मामले अगर इसी रफ्तार से बढ़ते रहे तो भारत में तीन दिन में कोरना संक्रमितों की संख्या 10 लाख पार कर जाएगी. किसी और देश ने अब तक कोरोना संक्रमण की ऐसी स्थिति नहीं देखी गई है. कोविड-19 ने किसी और देश में स्वास्थ्य तंत्र को इस तरह नहीं झकझोरा है, जैसा कि अभी भारत में दिख रहा है. कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ रही है और कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 84.5 फीसदी हो गई है.

कोरना टीका लगने के बाद भी लोग हुए संक्रमित
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टीका लगने के बाद संक्रमितों की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की है, जिसके अनुसार, टीका लगवाने वाले 10 हजार में से दो से चार लोग संक्रमित हुए हैं. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में अब तक 93,56,436 ने कोवाक्सिन की पहली डोज ली जिनमें से 4208 संक्रमित हुए हैं तो वहीं 17,37,178 में से 695 दूसरी डोज के बाद संक्रमित हुए हैं.

इन 10 राज्यों में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड कोरोना मरीज

देश के दस राज्यों, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कोरोना जमकर तबाही मचा रहा है. सबसे ज्यादा संक्रमित इन्हीं राज्यों से हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar