जबलपुर में आज कोरोना के 369 संक्रमित मिले......विस्तृत रूप में पढने के लिए क्लिक करें

 


जबलपुर - कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार नौ अप्रैल को 165 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2580 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 369 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 165 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 047 हो गई है और रिकवरी रेट 88.40 प्रतिशत हो गया है । कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 369 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार 544 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 280 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2217 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2659 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar