क्या आप भी पीते हैं ज्यादा ठंडा पानी, तो जानिए ये बातें!



वैसे तो पानी हमारी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता हैं, लेकिन गर्मियों में पीया जाने वाला ज्यादा ठंडा पानी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

क्योंकि अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा पानी पीते हैं। बाहर से आते ही लोग फ्रिज में रखा ठंडा पानी शीघ्र पी लेते हैं जो कि स्वास्थ को बहुत नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो इससे होने वाली परेशानियों के बारे में आज हम आपको बताते है..चलिए जानते हैं वे बातें.

- अगर आप ज्यादा ठंडा पानी पीएंगे तो इससे गला खराब होने की समस्या उत्पन हो सकती है। ज्यादा मात्रा में ठंडे पानी का सेवन करने से गला खराब और गले की खराश जैसी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा भी कई इंफेक्शन का खतरा होता है।

-अगर आप ज्यादा ठंडा पानी पीएंगे तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है।

ठंडा पानी पीने से बॉडी को तापमान नियंत्रित करने के लिए अधिक एनर्जी खर्च करनी पड़ती है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसलिए आप आज ही ठंडा पानी पीने से तौबा-तौबा कीजिए।

-साथ ही ठंडा पानी पीने से वैसे तो कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है, इससे पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती है। ठंडे पानी अधिक पीने से पाचन संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे पेट तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता। इससे अलावा खाना पचाने में ज्यादा एनर्जी लगती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar