मौसम बदलने के साथ-साथ स्किन संबंधी समस्याएं अकसर लोगों में हो जाती है| पिंपल, रैशेज़, दाद-खुजली जैसी समस्याएं आम है| इससे बचने के लिए मड थेरेपी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है| इसको चेहरे पर लगाने से कई स्किन रोगों से निजात पाया जा सकता है। मड थेरेपी को उपयोग में लेकर एक्नेल, कब्ज, रूखी त्वचा से छुटकारा पाया जा सकता है| आइये जानें इसके फायदे -
मुहांसे दूर करे
मड थेरेपी स्किन को डीटॉक्स कर रोम छिद्रों को बंद करने में लाभदायक होती है। इसके लिए मुलतानी मिट्टी में कुछ मात्रा नीम की पत्तियों की डाल लें| इसके बाद चेहरे पर इस पेस्ट का इस्तेमाल करें| एक्ने से राहत मिलेगी और स्किन ग्लो करने लगेगी|
पाचन क्रिया सुचारु रखे
मुल्तानी मिटटी को पेट के नीचे की ओर लगाने से पाचन क्रिया सुधर जाती है। यह थेरेपी शरीर की गर्मी से निजात दिलाती है। इसको पेट पर लगाने से कब्ज ,गैस, एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।
रूखी त्वचा से छुटकारा
ड्राई स्किन को दूर करने में मड थेरेपी बहुत फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिटटी में ट्रीटी तेल मिक्स कर लें| | इससे ड्राई स्किन से राहत मिलेगी।
आंखों की सूजन से निजातमड थेरेपी आंखों से आने वाले पानी को दूर करने में कारगर होती है| मड पैक का इस्तेमाल आंखों पर करने से सूजन दूर हो जाती है जिससे आँखों को लाभ मिलता है|।