जबलपुर जिले में आज कोरोना 787 नये मरीज मिले वहीं 7 लोगों की मौत हो गयी





जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 17 अप्रैल को 585 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2875 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 787 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 585 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 21 हजार 802 हो गई है और रिकवरी रेट 82.17 प्रतिशत हो गया है । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 787 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हजार 531 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में सात व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 325 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 5314 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2562 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar