🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Mahashivratri 2021: इस तारीख को है महाशिवरात्रि, शिवरात्रि पर पढ़ें महामृत्युंजय मंत्र, जानें फायदे

 


हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनायी जाती है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 11 मार्च को शिवरात्रि  मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि आरंभ- 11मार्च 2021 दिन बृहस्पतिवार 02 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी और 12 मार्च 2021 दिन शुक्रवार को शाम 03 बजकर 02 मिनट पर रहेगी।

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शंकर को बिल्व पत्र, धतूरा, बेर आदि अर्पित किए जाते हैं। इस दिन कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान जैसे रूद्राभिषेक और महा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र के जाप से कई कष्टों का निवारण होता है। 

ओम् त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धि पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिवबन्धनान्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात्।।

ऐसा कहा जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद रहता है। सुबह पूजा के समय  अगर इस मंत्र का जाप किया जाता है तो कई प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar