jabalpur: शहर कांग्रेस निकालेगी लोकतंत्र सम्मान यात्रा...अनुमति मिलने पर सस्पेंस....


शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने आगामी 20 मार्च को होने वाली लोकतंत्र सम्मान यात्रा निकालने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी जिला प्रशासन अनुमति न देने के लिए कोरोना का बहाना बना रहा है उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को भाजपा के द्वारा गैर लोकतांत्रिक तरीके से एक साजिश के तहत कमलनाथ की सरकार गिराई गई थी, सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ को सत्ता छोड़कर इस्तीफा देना पड़ा था इसका प्रतिकार स्वरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 20 मार्च को पूरे प्रदेश के हर जिले में तिरंगा यात्रा निकालकर वर्तमान शिवराज सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है.. सरकार अपनी गलतियों को छुपाने अपनी छत्रछाया बना रहा है.. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव का कहना है कि यह कार्यक्रम जबलपुर में होकर ही रहेगा और हमको कोरोना का पूरा पालन करते हुए इस विरोध प्रदर्शन को करेंगे..

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar