तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक पर जा घुसी...तीन की मौके पर मौत...तीनों जबलपुर निवासी

 




सिवनी-जबलपुर मार्ग पर आज सुबह तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 11 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल है, जिसे नागपुर रेफर किया गया है।

सिवनी जिले के कुरई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 0058 जबलपुर से नागपुर जा रही थी। तभी कलबोड़ी मंदिर के पास आगे जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 9495 में कार तेज रफ्तार घुस गयी। इस वीभत्स घटना में कार में सवार चार लोगों में से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 11 साल की बच्ची को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है।

मृतक ग्वारीघाट पंचशील नगर के निवासी हैं
पुलिस के अनुसार कार में सवार मृतक परमिंदर सिंह उम्र 45 साल, जसप्रीत सिंह उम्र 40 साल और हरप्रीत सिंह उम्र 40 साल और घायल बच्ची रववुल शेट्टी उम्र 11 साल, ग्वारीघाट पंचशील नगर जबलपुर के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग किसी काम से नागपुर जा रहे थे।

कार का गेट काटकर निकाला शव
थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि इस भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार चालक का शव, कार का गेट काटकर बमुश्किल निकाला। हादसे के चलते मची चीख-पुकार के चलते यहां राहगीरों का भारी हुजूम लग गया, जिसे पुलिस ने अलग करते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां जयप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 11 वर्ष की बच्ची को चिकित्सकों ने नागपुर रेफर कर दिया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar