जबलपुर: मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वालों की संख्या डेढ़ लाख के करीब....हुआ इतना जुर्माना.. आप जानकार चौक जायेंगे




                   पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा दिनाॅक 15-3-21 को अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को  आदेशित करते हुये निर्देशित किया गया था कि जो लोग मास्क नहीें लगा रहे है, सोशल डिस्टंेस का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार पूर्व की भाॅति चालानी कार्यवाही की जाये, इसके साथ ही प्रशासनिक एवं नगर-निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए ऐसे दुकानदार जो शोसल डिस्टेंस का पालन नहीं कर एवं करा रहे हैं उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाये।

                             आदेश के परिपालन में दिनाॅक 17-3-21 को सोशल डिस्टेंस का पालन न करने एवं मास्क न लगाने वाले 692 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 72 हजार 800 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया। यह कार्यवाही लगातार प्रतिदिन जारी रहेगी।

 मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 1 लाख 40 हजार 613 व्यक्तियों से 1 करोड़ 44 लाख 28 हजार 450 रूपये समन शुल्क वसूला गया

              उल्लेखनीय है कि  जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर दिनाॅक 21-3-2020 से आज दिनाॅक 18-03-2021 प्रातः 6 बजे तक 2309 प्रकरण मे 3475 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188, 269, 270, भा.द.वि. के तहत कार्यवाही की गयी है ।

                           पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन व मुंह पर मास्क नहीं लगाने वालों के विरूद्ध दिनाॅक 7-5-2020 से दिनाॅक 17-03-2021  तक 1 लाख 40 हजार 613 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 करोड 44 लाख 28 हजार 450 रूपये का समन शुल्क वसूला गया है।  

               पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये  सावधानी बरतने की आवश्यकता है,  कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कडाई से पालन करें,  भीड का हिस्सा न बनें,  समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्ष्ण होने पर निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करायें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar