कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर रसल चौक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और अहाता सील .

इलेक्ट्रिकल्स की दुकान को भी सील किया.
एसडीएम रांझी ने की कार्यवाही.
जबलपुर - कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत आज शनिवार को एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी की अगुवाई में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में रसल चौक स्थित विदेशी मदिरा की दुकान और अहाते को फिजिकल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पाये जाने पर सील कर दिया गया है । इसके साथ ही इसी क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान आर डी इलेक्ट्रिकल्स को भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर सील कर दिया गया ।
एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी के अनुसार कार्यवाही के दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान पर भीड़ लगी पाई गई थी तथा इस दुकान से लगे अहाते में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग और गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुये ग्राहकों को खाना परोसा जा रहा था । एसडीएम ने बताया कि मौके पर ही शराब दुकान और अहाते को सील कर दिया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी ओमती भी मौजूद थे ।
Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar