दो हजार रुपये के लिए नाबालिग पर दिखाई क्रूरता, जूते चटवाकर जबरन पिलाई सिगेरट

 


मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले(Jabalpur district  ) से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई, जिसे सुनकर आपकों मानव जीवन पर ही शर्म आने लगेगी। जबलपुर जिले में एक 17 साल के नाबालिग लड़के को पहले कुछ लड़को ने पीटा, फिर उसके साथ जबरन गंदा व्यवहार किया। इन सब का सोशल मीडिया में वीडियो बना कर भी वायरल कर दिया। बताया गया है कि इस मामले में लड़को ने पहले नाबालिग को पीटा फिर उसे जबरन सिगरेट पीने पर मजबूर कर दिया और फिर उससे जूते तक चटवाए। ये विवाद मात्र 2000 रुपये के पीछे हुआ है।

क्या था पूरा मामला

जबलपुर जिले के नयागांव इलाके के एक मैदान में चार लड़के एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़को को ले गए, जहां पर एक लड़के नाबालिक को कई थप्पड जड़े तो दूसरे ने उसके जबरन सिगरेट पिलाना शुरु कर दिया और वहां खड़े बाकी दो लड़को ने उसे मजबूर किया कि वो बेचारा उनके जूते साफ करें और चाटे। इस मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने एक्शन लिया और उन चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 20 साल के दीपक पासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर किडनैपिंग और हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस दीपक के बाकी साथियों की खोज में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताई पूरी बात

पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए स्थानीय थाना प्रभारी सहदेव साहू कहा कि इस विवाद की जड़ दो हजार रुपये हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नाबालिग के परिजन से मिली। गुरुवार को जब नाबालिग अपने घर नहीं पहुंचा तो परेशान परिजनों ने उसे ढूंढा। नाकामयाब होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बहुत देर तक पुलिस की खोज में जुट गई। कुछ समय बाद ही लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने