सरकारी सेवा से रिटायर होने वाले कुत्तों और घोड़ों को पेंशन देगा ये देश, कर रहा है तैयारी

 


वारसॉ: पोलैंड पुलिस, बॉर्डर गार्ड और दमकल सेवाओं से रिटायर होने वाले अपने कुत्तों और घोड़ों को पेंशन देने की योजना बना रहा है ताकि देश की सेवा करने वालों को सेवा के बाद भी सामाजिक सुरक्षा मिल सके.


सेवानिवृत्ति के बाद गैर संगठनों को सौंप दिया जाता था


अभी तक सेवारत कुत्तों और घोड़ों को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी देखभाल मिलनी बंद हो जाती है और उन्हें गैर सरकारी संगठनों या ऐसे लोगों को सौंप दिया जाता है जो उन्हें गोद लेना चाहते हैं. सुरक्षा बलों/पुलिस के सदस्यों आदि की अपील पर गृह मंत्रालय ने एक नये कानून का प्रस्ताव रखा है जिसके तहत इन कुत्तों और घोड़ों को आधिकारिक दर्जा और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की योजना है ताकि इनके नये मालिक उनकी देखभाल पर आने वाले मोटे खर्च से परेशान ना हों.


साल के अंत में संसद में पेश होना है विधेयक


गृह मंत्री मॉरिस कमिन्सकी ने प्रस्तावित कानून के मसौदे को नैतिक जिम्मेदारी बताया है, जिसे संसद से आम सहमति मिलनी चाहिए. इस विधेयक साल के अंत में संसद में पेश होना है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar