🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

 


भारतीय जनता पार्टी को आज सुबह बड़ा झटका लगा है। खंडवा से बीजेपी के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का आज सुबह दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है। नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान ने निधन की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा सांसद को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं ने भी नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक जताया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, खंडवा से सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान बीते एक 1 महीने से दिल्ली में भर्ती थे। 11 जनवरी को उनकी कोरोना कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनका इलाज भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जब उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, नंदकुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा हवाई पट्टी पहुंचेगा। फिर वहां से बुरहानपुर लेकर जाया जाएगा। अंतिम संस्कार गृहनगर शाहपुर में होना संभावित है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar