🔴 BREAKING NEWS
Loading...

इस शहर में महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये की गई, रेलवे ने दी ये दलील

 


मुंबई में रेलवे ने कोरोना को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ ना हो इसलिये मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी है.

मुंबई: मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी गई है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.


मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में अब प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये में मिलेगा.

अधिकारी ने बताया कि नई दर एक मार्च से प्रभाव में आ गयी और यह इस साल 15 जून तक प्रभावी रहेगी. उन्होंने कहा, ''गर्मियों में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है.''


फरवरी के दूसरे सप्ताह से मुंबई में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. शहर में कोविड-19 के अब तक 3.25 लाख से अधिक मामले आये हैं और संक्रमण से 11,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar