खुदाई में मजदूर को मिलीं 216 प्राचीन सोने की अशर्फियां, पुलिस जांच में जुटी

 


महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune District) से सटे पिंपरी चिंचवाड के सद्दाम सालार खान पठान मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं। सद्दाम सालार खान पठान (Saddam Salar Khan Pathan) चिखली इलाके में एक दिन जमीन खुदाई का कार्य कर रहे थे। जमीन की खुदाई करते समय उन्हें जमीन से सोने का एक लोटा मिला जिसमें सोने की अशर्फियां (Ashrafian) भरी हुई थीं। सद्दाम सालार खान पठान ने चुपके से यह लोटा कार्य करते समय अपने थेला में रख लिया ताकि किसी को पता ना लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सद्दाम सालार खान पठान को 300 साल पुरानी 216 सोने की अशर्फियां (Gold Coins) मिलीं। इस शख्स ने प्रशासन को इसकी सूचना देने की बजाय ये सोने की अशर्फियां छुपा कर रख ली। लेकिन पुलिस तक इसकी खबर पहुंच ही गई। गुप्त सूचना के आधार पर पिंपरी-चिंचवड क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने 216 सोने की अशर्फियां और 525 ग्राम वजन का एक लोटा बरामद किया।

बताया जा रहा है कि जमीन से मिले इस खजाने की कीमत अनमोल है। पिंपरी चिंचवड शहर के चिखली इलाके में पैट्रोलिंग के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम (Crime Branch Team) के एक पुलिसकर्मी को यह जानकारी मिली थी। नेहरू नगर इलाके में रहने वाले सद्दाम सालार खान पठान के पास कुछ प्राचीन सोने की अशर्फियां हैं, जो उन्होंने छुपाकर रखी हुई हैं।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उस जगह जाकर छापेमारी (Raid) की जहां पर सद्दाम रहता था। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि तीन महीने पहले उनका साला इरफान और ससुर मुबारक काम के सिलसिले में यहां आए थे। उसी दौरान चिखली इलाके में काम के दौरान जमीन में खुदाई करते समय एक लोटा मिला जिसमें सोने की अशर्फियां मौजूद थीं। उन्होंने यह अशर्फियां बाकी लोगों की नजर से चुराकर अपने थैले में रख लीं और घर लेकर चले गए। घर जाकर देखा कि इसमें सोने की अशर्फियां थीं।

पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि यह अशर्फियां काफी प्राचीन हैं। जो लगभग 300 साल या 1720 से 1750 के आसपास की हैं। जिस पर उर्दू और अरबी भाषा में राजा मोहम्मद शाह ऐसा लिखा हुआ है। सोने की हर अशर्फियों का वजन 10.8 ग्राम है। मौजूदा समय के हिसाब से हर अशर्फी की कीमत लगभग 70 हजार के करीब है। पुलिस ने बताया कि लोटे समेत सोने की अशर्फियां बरामद कर ली गई हैं और उन्हें पुरातत्व विभाग को सौंप दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar