🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Phalguna Amavasya 2021: इस दिन है फाल्गुन अमावस्या, जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

 


हिंदू धर्म में फाल्गुन या फागुन महीने का काफी महत्व है। इस महीने में आने वाली फाल्गुन अमावस्या को काफी लाभकारी माना जाता है। इस दिन लोग सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखते हैं। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण या श्राद्ध भी किया जाता है। इस साल फाल्गुन अमावस्या 13 मार्च (शनिवार) को है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है जिससे आपके सारे पाप कट जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

माना जाता है कि फाल्गुन अमावस्या पर देवताओं का निवास संगम तट पर होता है। इस दिन प्रयाग संगम पर स्नान का भी अति महत्व होता है। एक खास बात और बता दें कि फाल्गुन अमावस्या सोमवार, मंगलवार, गुरुवार या शनिवार को होती है तो लोगों के जीवन पर इसका असर सूर्य ग्रहण से भी ज्यादा सकारात्मक होता है। 

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त-

मार्च 12, 2021 को 15:04:32 से अमावस्या आरम्भ।
मार्च 13, 2021 को 15:52:49 पर अमावस्या समाप्त।

अमावस्या के दिन क्या करें-

1. सुबह उठने के बाद दैनिक कार्यों से निवृत होकर गंगा या किसी भी पवित्र नदी में जाकर स्नान करना चाहिए।

2. फाल्गुन अमावस्या के दिन गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके पूर्वज खुश होंगे।

3. इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों तेल का दीया जलाएं और पीपल पेड़ का सात चक्कर भी लगाएं। ऐसा करते समय अपने पूर्वजों को याद करें।

4. फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव, अग्नि देवता और ब्राह्मणों को उड़द दाल, दही और पूरी के रूप में नैवेद्यम जरूर अर्पण करें। 

5. इस दिन महादेव मंदिर जाकर शिव भगवान को गाय का दूध, दही और शहद से अभिषेक करें। साथ ही काला तिल भी चढ़ाएं।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar