Godhra Riots: 19 साल से फरार गोधरा कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, स्टेशन पर करता था मजदूरी

 


गुजरात में 19 साल से फरार गोधरा कांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 2002 में हुए गोधरा कांड के मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि रफीक हुसैन भटुक पंचमहल जिले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में पेट्रोल डालने का मुख्य आरोपी है। लगभग 19 साल पहले (2020) हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल का कहना है कि 51 साल के रफीक हुसैन भटुक आरोपियों के उस मुख्य ग्रुप का हिस्सा था जो पूरी साजिश में शामिल था। रफीक हुसैन भटुक लगभग 19 साल से फरार था।

पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि पुलिस को रफीक हुसैन भटुक के बारे गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने गोधरा पुलिस ने रविवार रात को रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिग्नल फलिया के एक घर में छापेमारी की और रफीक हुसैन भटुक को गिरफ्तार कर लिया।

रफीक हुसैन भटुक ट्रेन के कोच पर पथराव करने और कोच में पेट्रोल डालने में शामिल था। जिसके बाद अन्य आरोपियों ने ट्रेन के कोच आग लगा दी थी। इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। भटुक गोधरा रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2002 में 27 फरवरी को गोधरा में साबरमती ट्रेन के एस-6 कोच के भीतर आग लगी थी। कोच में मौजूद यात्री उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में 59 कारसेवक मौत हुई थी। इनमें से ज्यादातर वो कारसेवक थे, जो राम मंदिर आंदोलन के तहत अयोध्या में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस घटना के बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar