कभी आपने सोचा है कि भारत में लोगों के घरों में क्यों लगे होते हैं 3 ब्लेड वाले सीलिंग फैन !

 


Ajab Gajab News: भारत समेत पूरी दुनिया में गर्मियों में लोगों के घरों में पंखे का इस्तेमाल होता है. लेकिन दुनिया के अन्य देशों और भारत के घरों में लगे पंंखों में एक बड़ा डिफरेंट होता है. भारत में ज्यादातर लोग तीन ब्लेड्स वाले पंखे का ही क्यों इस्तेमाल करते हैं. जबकि विदेशों में सीलिंग फैन में तीन, चार या पांच ब्लेड भी होती हैं. 

भारत में किसी भी राज्य में आप चले जाएं, वहां ज्यादातर लोगों के घरों में तीन ब्लेड्स के पंखे ही लगे दिखेंगे. क्या आपको पता है कि भारत के लोग तीन ब्लेड्स के पंखे क्यों लगाते हैं? जबकि विदेशों में ज्यादातर लोगों के घरों मे चार ब्लेड्स के पंखे लगे होते हैं. इसका कारण क्या है?

दरअसल, ठंडे देशों में अधिकतर लोग अपने घरों में चार ब्लेड्स के पंखे लगाते हैं, इन इलाकों में ज्यादातर लोग अपने घरों में एयर कंडीशनर (AC) लगाते हैं, इसलिए वो पंखों का इस्तेमाल घरों को ठंडा करने के लिए नहीं, बल्कि सप्लीमेंट के तौर पर पंखों का इस्तेमाल करते हैं. यानि कि वह AC की हवा को पूरे घर में फैलाने के लिए चार ब्लेड्स के पंखे लगाते हैं.

जबकि, भारत में ज्यादातर लोग गरीब और मध्यम वर्ग के हैं. यहां लोग ठंडी हवा के लिए पंखों का इस्तेमाल करते हैं. गर्मी में लोग पंखे लाकर गर्मी का अनुभव करते हैं. तीन ब्लेड्स वाले पंखे चार ब्लेड्स वाले पंखों की तुलना में ज्यादा हवा देते हैं. तीन ब्लेड्स वाले पंखे हल्के होने के साथ तेज चलते हैं. इसलिए भारत में लोग 3 ब्लेड के पंखे का इस्तेमाल करते हैं.

इसके अलावा तीन ब्लेड वाले पंखों से बिजली की भी बचत होती है. छोटे कमरों के लिए तीन ब्लेड वाले पंखे सही होते हैं. इसकी हवा चारों तरफ फैल भी जाती है. इसलिए भारत के लोग तीन ब्लेड्स के पंखे लगाना ज्यादा लाभदायक और फायदेमंद समझते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar