🔴 BREAKING NEWS
Loading...

PM मोदी ने संबलपुर IIM की रखी आधारशिला, जानिए इससे जुड़ी बड़ी विशेषता

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 के दूसरे दिन शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के स्थायी कैंपस की आधारशिला रखते हुए कहा कि आज के स्टार्टअप्स, कल के मल्टीनेशनल्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दशक और सदी के भारत में नए-नए मल्टीनेशनल्स के निर्माण का बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थाई परिसर का शिलान्यास करते हुए कहा, " आज आईआईएम कैंपस के शिलान्यास के साथ ही ओडिशा के युवा सामर्थ्य को मजबूती देने वाली एक नई शिला भी रखी गई है। आईआईएम का ये स्थायी कैंपस ओडिशा के महान संस्कृति और संसाधनों की पहचान के साथ यहां के मैंनेजमेंट जगत में नई पहचान देने वाला है।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशकों में एक ट्रेंड देश ने देखा, बाहर बने मल्टी नेशनल बड़ी संख्या में आए और इसी धरती में आगे भी बढ़े। ये दशक और ये सदी भारत में नए-नए मल्टीनेशसल्स के निर्माण का है। देश के नए क्षेत्रों में नए अनुभव लेकर निकल रहे मैंनेजमेंट एक्सपर्ट भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस साल भारत ने कोविड संकट के बावजूद पिछले सालों की तुलना में ज्यादा यूनिकॉर्न दिए हैं। इस शिलान्यास कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित राज्य के सभी मंत्री और सांसदों ने प्रमुख तौर पर हिस्सा लिया।

जानिए इसकी विशेषता

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ओडिशा को प्रबंधन की दुनिया में नई पहचान दिलाएगा और कहा कि देश के नए क्षेत्रों में नए अनुभव लेकर निकल रहे प्रबंध मामलों के विशेषज्ञ भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, ''संबलपुर का IIM और इस क्षेत्र में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खास बात यह होगी की यह पूरी जगह ही एक प्राकृतिक लैब (प्रयोगशाला) की तरह है।'' उन्होंने यहां के छात्रों से ''लोकल को ग्लोबल'' बनाने के लिए नए और नवोन्मेषी समाधान सुझाने का आग्रह किया। IIM संबलपुर फ्लिप्ड क्लासरूम के आइडिया को लागू करने वाला पहला IIM है, जहां मूलभूत अवधारणाओं को डिजिटिल तरीके से सिखाया जाता है और उद्योग से लाइव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कक्षा में प्रायोगिक शिक्षा दी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar