🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल


 

देवास। देवास से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक यात्री बस पलट गई। बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को देवास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस शाजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी।

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि देवास से 10 किलोमीटर दूर एबी रोड पर कलमा बंद फैक्ट्री के पास शाजापुर से इंदौर की तरफ जा रही एक यात्री बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक भारी वाहन से टकरा गई। इस टकराहट में भारी वाहन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, यात्री बस भी पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को एंबुलेंस और ग्रामीणों की मदद से देवास के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar