नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बाद अब नए कोरोना स्ट्रेन (Corona Strain) ने देश में हर किसी के लिए टेंशन भरा माहौल (Tension) तैयार कर दिया है। नए साल (New Year) पर कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) के आ जाने के बावजूद देशवासियों में यह संशय बना हुआ है कि क्या यह वैक्सीन नए कोरोना स्ट्रेन पर भी कारगर हो पाएगी या नहीं?
इसी सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harshvardhan) ने स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी सहमति जताई है। ट्वीट में साथ शब्दों में लिखा गया है कि नए कोरोना स्ट्रेन पर भी कोवैक्सीन (Covaxin) पूरी तरह से कारगर होगी। यकीनन डॉ. हर्षवर्धन का यह ट्वीट आम लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है।
बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ
भारत के औषधि नियामक डीसीजीआई ने रविवार को देश में सीमित आपात उपयोग के लिये सीरम इस्टीट्यूट द्वारा विनिर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीका कोविशील्ड तथा स्वदेश निर्मित भारत बॉयोटक की कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी। इससे बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया है।
‘आत्मनिर्भर भारत' की भावना और क्षमता का प्रतीक
नीति आयोग ने पॉल के हवाले से ट्विटर पर लिखा है, ‘‘भारत के कोविड-19 के खिलाफ जारी अभियान में आज का दिन निर्णायक मोड़ है क्योंकि भारत में बने दोनों टीकों को आपात उपयोग के लिये मंजूरी मिल गयी है।'' बता दें कि पॉल टीका प्रबंधन पर बने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के चेयरमैन भी हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘जिस गति के साथ हमारे वैज्ञानिक और उद्योग इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए एक साथ आए, वह ‘आत्मनिर्भर भारत' की भावना और क्षमता का प्रतीक है।''
आपात स्थिति में टीकों के सीमित उपयोग के लिए स्वीकृति
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की अनुशंसा के आधार पर भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने यह मंजूरी प्रदान की है।
