'जय श्रीराम' के जवाब में ममता बनर्जी का नया नारा, 'हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम'



 हुबली: पश्चिम बंगाल में नेताओं के बीच जुबानी जंग के बाद नारों की लड़ाई शुरू हो गई है. बंगाल में बीजेपी के जय श्रीराम के नारे का जवाब ममता बनर्जी ने भी नारे से ही दिया है. पश्चिम बंगाल के हुबली में आज एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने 'हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम' का नारा दिया. बता दें कि नेता जी सुभाष चंद्र बोल की जयंती के कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी जब बोलने के लिए आयीं तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए. इससे नाराज ममता बनर्जी ने सरकारी कार्यक्रम में अपमान का आरोप लगाते हुए भाषण देने से मना कर दिया.


और क्या बोली ममता बनर्जी?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली के दौरान कहा, ''अगर आप घर मे निमंत्रण करते हैं तो अपमान करेंगे क्या ? नेताजी के समारोह में गयी थी , कुछ उग्र लोग अराजकता की मुझे बंदूक दिखाया तो मैं भी संदूक दिखाउंगी . अगर नेताजी नेताजी के नारे लगाते तो अलग बात थी. इससे पहले भी महापुरुषों को लेकर कई गलतियां की हैं. सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी तीन भाई हैं, जगाई, मधाई और गदाई.''


मुख्यमंत्री ने टीएमसी छोड़ बीजेपी में जा रहे नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''बीजेपी वाशिंग मशीन है . सम्मानित लोगों को हम अपनी पार्टी में लेंगे, चोरों को टीएमसी में नही लेंगे . मैं दूसरे दलों के सम्मानित लोगों को कहूंगी कि ट्रेन छोड़ने वाली है जल्दी जाओ . तुम लोगों को टीएमसी का टिकट नहीं मिलता इसीलिए बीजेपी जा रहे हो.''


उन्होंने कहा, ''बंगाल कंगाल नहीं है, बीजेपी टीवी वालों को डराकर सिर्फ टीवी पर जीत रही है. बूथ कर्मी जो है, वही पार्टी के लिए सबसे अहम काम करते है. काम करने से ही नेता बनते है, पेड़ से अचानक गिरकर नेता नहीं बनते. पैसा देते हैं तो पैसा ले लीजिए, चिकेन और चावल खा लेना लेकिन वोट मत देना. बीजेपी अपने पार्टी आफिस में ही आग लगा रही है. बाहरी गुंडो को घुसने नही देंगे.''


उन्होंने कहा, ''नेताजी के लिए समारोह में नेताजी को ही असम्मान किया गया है, कुछ लोगों ने मुझे परेशान किया. मैं पहरेदार हूं. बीजेपी झूठे वीडियो बनाती है. करोड़ों रूपये खर्च करके फेक न्यूज़ बनाती है.''

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar