🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दुनिया की वो अनोखी जगह, जहां शव दफनाने के लिए खरीदनी पड़ती है करोड़ों की जमीन



 आमतौर पर शवों को दफनाने के लिए जगह-जगह पर कब्रगाहें बनी होती हैं। शायद ही कहीं इसके लिए पैसे लिए जाते हों। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां शव को दफनाने के लिए भी जमीन खरीदनी पड़ती है। वैसे आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन ये बिल्कुल सही है। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो ये है कि यहां जमीन के एक छोटे से टुकड़े की कीमत भी करोड़ों में है।

दरअसल, हांगकांग में जमीन का भाव काफी हैं। यहां के लोगों को शव दफनाने के लिए जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए करोड़ों रुपये चुकाने पड़ते हैं। जमीनें महंगी होने की वजह से ही यहां लोगों ने अब लाशों को दफनाने के बजाय जलाना शुरू कर दिया है। लेकिन इसमें भी एक समस्या है और वो ये है कि लोग शव को जलाने के बाद उसके भस्म को दफनाना चाहते हैं।

जमीन की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान लोग शव के भस्म को सरकारी लॉकरों में रख रहे हैं। हालत ये है कि हांगकांग में करीब चार लाख से भी अधिक लोगों के भस्म अभी भी दफनाए जाने के इंतजार में हैं और वो सब लॉकरों में रखे गए हैं। इन लॉकरों के लिए लोगों को किराया चुकाना पड़ता है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी लॉकरों में अस्थियां रखने के लिए लोगों को सालाना करीब 22 रुपये चुकाने पड़ते हैं, लेकिन यहां भी एक बड़ी समस्या है। लॉकरों के लिए भी लोगों को चार साल तक इंतजार करना पड़ता है।

सरकारी लॉकरों में जगह न होने की वजह से लोग यहां निजी लॉकरों में भी अस्थियां रखने लगे हैं। ये लॉकर किसी जूते के डिब्बे के बराबर होते हैं, जिसमें थोड़ी ही जगह होती है। हांगकांग में जमीन के दाम बढ़ने की वजह से लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar